
हिसार, 1 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Punjab रोडवेज के कर्मचारियों
पर लाठीचार्ज के विरोध में रोडवेज के सांझा मोर्चा ने स्टेट कमेटी के आह्वान पर हिसार
डिपो में रोष प्रदर्शन किया. प्रदर्शन की अध्यक्षता अजय दुहन ने की जबकि संचालन सतीश
लोरा ने किया.
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए
सांझा मोर्चा नेताओं ने साेमवार काे कहा कि पिछले तीन दिन से Punjab रोडवेज के कर्मचारी आंदोलन कर
रहे हैं, जिसके चलते Punjab में पूर्ण रूप से चक्का जाम की स्थिति है. उन्होंने कहा
कि Punjab रोडवेज के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन Punjab सरकार
उनकी मांगों को पूरा करने की बजाय लाठी के सहारे उनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही
है. उन्होंने कहा कि Punjab रोडवेज कर्मचारियों की मांगें जायज हैं. सरकार को रोडवेज
कर्मचारियों का उत्पीड़न करने की बजाय उनकी
मांगों का समाधान करना चाहिए.
उन्होंने बताया कि Punjab रोडवेज के कर्मचारियों की मांगों
में किलोमीटर स्कीम रद्द करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, Punjab रोडवेज के बेड़े
में 10 हजार सरकारी बसें शामिल करने, रोडवेज कर्मचारियों के रोके गए भुगतान करने, निजीकरण
बंद करने आदि मांगें शामिल हैं. नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी चुनाव से पहले
निजीकरण पर रोक लगाने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद रोडवेज के बेड़े
में सरकारी बसें लाने की बजाय किलोमीटर स्कीम को जबरदस्ती थौंपने जा रही है.
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से Punjab सरकार किलोमीटर स्कीम लागू करने के लिए तानाशाहीपूर्ण
रवैया अपना रही है, उससे कर्मचारियों में भारी रोष है. उन्होंने कहा कि Haryana
रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने प्रदेश के सभी डिपूओं में दो घंटे का रोष प्रदर्शन
किया है. यदि Punjab सरकार ने Punjab रोडवेज कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी तो Haryana
रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा कड़ा निर्णय लेने को मजबूर होगा.
(Udaipur Kiran) / राजेश्वर
