Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
SPORTS

छठी ओपन स्टेट ब्वॉयज एंड गर्ल्स ताइक्वांडो में स्टेट चैम्पियन बने मुरादाबाद के संयम अग्रवाल

ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्टेट चैंपियन बने मुरादाबाद के संयम अग्रवाल

मुरादाबाद, 29 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन आगरा द्वारा आयोजित छठी ओपन स्टेट ब्वॉयज एंड गर्ल्स ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2025 उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद की आलोक ताइक्वांडो एसोसिएशन के संयम अग्रवाल स्टेट चैम्पियन बने हैं।

ताइक्वांडो एसोसिएशन चैम्पियनशिप 27 से 29 दिसम्बर तक एजीए जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल, नेहरू एन्क्लेव, शमशाबाद रोड, आगरा में आयोजित हुई थी। मुरादाबाद की आलोक ताइक्वांडो एसोसिएशन के पवन अग्रवाल ने बताया कि स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2025 उत्तर प्रदेश में आलोक ताइक्वांडो एसोसिएशन के स्टेट चैम्पियन बने संयम अग्रवाल ने कैडेट ब्वॉयज अंडर 53 किग्रा में मेडल जीता, उत्कर्ष गोयल सीनियर ब्वॉयज अंडर 54 किग्रा में मेडल जीता, आरवी बरनवाल ने सब जूनियर फ्रेशर अंडर किग्रा में मेडल जीता।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *