सरदार पटेल ने भारत की अखंडता और एकता को मजबूत नींव प्रदान की थी : डॉ चंद्रमोहन सिंह

मुरादाबाद में भाजपा की पदयात्रा में प्रदेश मंत्री डॉ चंद्र मोहन सिंह.

भाजपा मुरादाबाद महानगर के तत्वावधान में नगर विधायक रितेश गुप्ता के नेतृत्व में निकली एकता यात्रा मुरादाबाद, 13 नवम्बर (Udaipur Kiran) . भाजपा मुरादाबाद महानगर के तत्वावधान में नगर विधायक रितेश गुप्ता के नेतृत्व सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में एकता यात्रा निकाली गई. यात्रा में जहां हजारों की संख्या युवा व अन्य लोग शामिल हुए वहीं एनसीसी कैडेट्स, विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे. सभी ने एक सुर में एक भारत श्रेष्ठ भारत का संकल्प लिया. यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा उप्र के प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत की अखंडता और एकता को मजबूत नींव प्रदान की थी. वही आज देश की मजबूती का आधार है.प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन सिंह, नगर विधायक रितेश गुप्ता, महानगर संगठन प्रभारी मोहन लाल सैनी, भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरिश भंडूला ने एकता यात्रा का झंडी दिखाकर शुभारंभ किया. यात्रा के दौरान उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन किया. यात्रा मंडी चौक गुड़िया मोहल्ला स्थित शरबती देवी धर्मशाला से शुरू होकर मंडी चौक, बर्तन बाजार, अमरोहा गेट, चौमुखापुल, टाउन हॉल बाजार गंज, गुरहट्टी चौराहा, कोर्ट रोड ताड़ीखाना, जीएमडी रोड, बुध बाजार, स्टेशन रोड होते हुए पंकज होटल इंपिरियल सिनेमा में पहुंची. जहां सभा का आयोजन हुआ.

सभा में प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन सिंह नेे कहा कि हमें उनके आदर्शों का पालन करते हुए देश की प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए. रन फॉर यूनिटी समाज में एकता, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का संदेश देती है. उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत एकजुटता ही है. सरदार पटेल की दूरदर्शिता के कारण ही भारत अखंड हुआ. यात्रा का नेतृत्व कर रहे नगर विधायक रितेश गुप्ता,राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के द्वारा दिए गए योगदान को याद किया. साथ ही, उनके दृढ़ संकल्प और संगठन क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि सरदार पटेल की दूरदर्शिता व नेतृत्व के कारण ही देश आज एक सूत्र में बंधा हुआ है. भारत की एकता और अखंडता में सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान अद्वितीय है. उन्होंने देश की सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत को मजबूत राष्ट्र बनाया. महानगर संगठन प्रभारी मोहन लाल सैनी ने कहा कि सरदार वल्लभ पटेल की 150 वीं जयंती पर चल रहा अभियान युवाओं में राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना को मजबूत करेगा. उन्होंने कहा कि सरदार पटेल राष्ट्र निर्माता थे. उन्होंने सैकड़ों रियासतों को जोड़कर ‘एक भारत’ की नींव रखी. भाजपा के महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि यूनिटी मार्च समाज में राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करेगा. सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया. उनकी जयंती पर हम सबको उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए.एकता पदयात्रा कार्यक्रम में महापौर विनोद अग्रवाल, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, गो सेवा आयोग सदस्य दीपक गोयल, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक दिनेश सिसोदिया, हेमराज सैनी, सह संयोजक नवदीप टंडन सर्वेश पटेल, क्षेत्रीय मीडिया सह प्रभारी निमित जायसवाल, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, पूर्व सांसद वीर सिंह, महानगर महामंत्री नत्थूराम कश्यप, दिनेश शीर्षवाल, विशाल त्यागी आदि उपस्थित रहे.

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Leave a Comment