Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

एकता, दृढ़ता और राष्ट्रनिर्माण के प्रतीक थे सरदार पटेल: मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित करते।

देहरादून, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न’ लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि उन्हाेंने सेवाभाव से वर्तमान भारत की इबारत लिखी। वे एकता, दृढ़ता और राष्ट्रनिर्माण के प्रतीक थे। राष्ट्रहित के प्रति उनका अटल संकल्प, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

साेमवार काे मुख्यमंत्री धामी ने अपने आवास में अखंड भारत के शिल्पकार, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल अपने दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्रनिष्ठ सोच और अदम्य साहस के बल पर देश की अनेक रियासतों का एकीकरण कर अखंड एवं सशक्त भारत की नींव रखी। सरदार पटेल ने देश की एकता, अखंडता और समरसता के लिए सरदार पटेल का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *