
देहरादून, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को साधली, बडा़ेदरा, Gujarat में सरदार@150 यूनिटी मार्च के अंतर्गत आयोजित सरदार गाथा कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान Chief Minister ने सरदार वल्लभभाई पटेल को समस्त Uttarakhandवासियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की .
इस अवसर पर Chief Minister धामी ने कहा कि सरदार पटेल ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र-सेवा के लिए समर्पित किया. सरदार पटेल ने संवाद, प्रेम, दृढ़ता और निर्भीकता का परिचय देते हुए 562 रियासतों को भारत में मिलाया. खेड़ा और बारदोली के किसान आंदोलनों में अन्याय के विरुद्ध उनके संघर्ष ने उन्हें भारत में लोकप्रिय बनाया था. Chief Minister ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लेकर उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है. पटेल की प्रेरणा से एक भारत, श्रेष्ठ भारत के मंत्र के साथ भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है.
Chief Minister ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर सरदार पटेल और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के एक देश, एक विधान, एक संविधान के संकल्प को साकार किया है. प्रधानमंत्री ने Gujarat के केवड़िया में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण कराया. साथ ही सरदार पटेल के जन्म दिवस पर देश में रन फॉर यूनिटी का आयोजन कर युवाओं को सरदार पटेल के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित भी किया है.
Chief Minister ने कहा किसरदार@150 यूनिटी मार्च के अंतर्गत Uttarakhand सरकार ने देवभूमि Uttarakhand के प्रत्येक जनपद में भी एकता यात्रा का आयोजन किया. उन्होंने स्वयं चार प्रमुख स्थानों पर एकता यात्रा में प्रतिभाग किया है. एकता यात्रा के माध्यम से युवाओं को नशा मुक्ति, योग और स्वास्थ्य जैसे विषयों से जोड़ने के साथ सहकारिता मेलों का आयोजन कर स्थानीय हस्तशिल्प और स्वदेशी उत्पादों के प्रचार प्रसार की दिशा में भी कार्य किया गया है.
Chief Minister ने बताया कि एकता यात्रा के दौरान ग्राम सभाओं में जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन कर जनता की विभिन्न समस्याओं के समाधान भी किया गया. विभिन्न गांवों में सरदार उपवन विकसित कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की गई है. Chief Minister ने कहा सरदार पटेल की प्रेरणा और प्रधानमंत्र के मार्गदर्शन में Uttarakhand सरकार ने सभी नागरिको के लिए एक समान अधिकार और कानून लागू करने के उद्देश्य से राज्य में समान नागरिक संहिता लागू की है.
Chief Minister ने सभी आग्रह करते हुए कहा कि सरदार पटेल के आदर्शों का अनुसरण करते हुए देश की एकता और अखंडता को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी है. साथ ही उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए जाति, क्षेत्र,संप्रदाय और भाषा से ऊपर उठकर भारतवर्ष को मजबूत बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करना है.
(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार
