Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
SPORTS

सऊदी प्रो लीग: रोनाल्डो और सादियो माने के गोल से अल नास्र ने अल इत्तिहाद को 2-0 से हराया

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और सादियो माने गोल करने के बाद खुशी मनाते हुए

जेद्दा, 27 सितंबर (Udaipur Kiran News) । सऊदी प्रो लीग के शीर्ष मुकाबले में अल नास्र ने शनिवार को मौजूदा चैम्पियन अल इत्तिहाद को 2-0 से मात दी। टीम की ओर से क्रिस्टियानो रोनाल्डो और सादियो माने ने गोल दागे। इस जीत के साथ अल नास्र ने चार मैचों में 12 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष स्थान बनाए रखा, जबकि अल इत्तिहाद नौ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

किंग अब्दुल्ला स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में घरेलू दर्शकों के शानदार टिफो और गगनभेदी नारों के बावजूद अल इत्तिहाद शुरुआत से ही दबाव में दिखा। मैच की पहली सीटी से ही अल नास्र ने खेल पर कब्जा जमाना शुरू कर दिया।

मैच के 9वें मिनट में किंग्सले कोमन ने दाईं विंग से शानदार क्रॉस किया। गेंद पर दौड़ते हुए पहुंचे माने ने बैक पोस्ट पर बेहतरीन वॉली लगाकर अल नास्र को 1-0 की बढ़त दिलाई।

14वें मिनट में रोनाल्डो ने कोमन के क्रॉस पर हेडर से गोल करने का मौका गंवा दिया, लेकिन 35वें मिनट में उन्होंने चूक नहीं की। इस बार माने ने क्रॉस दिया और रोनाल्डो ने पास को सटीक हेडर से गोल में तब्दील कर स्कोर 2-0 कर दिया।

करीम बेंजेमा ने स्टीवन बर्गवाइन को कुछ मौकों पर गेंद पहुंचाई, मगर वह मौके का फायदा नहीं उठा सके।

दूसरे हाफ में अल नास्र ने खेल की रफ्तार धीमी की, लेकिन आक्रमण जारी रखा। जोआओ फेलिक्स को गोल करने के कई मौके मिले, मगर वह नाकाम रहे। 39वें मिनट में माने के क्रॉस पर उनका शॉट बार के ऊपर चला गया।

58वें मिनट में नवाफ़ बोउशल ने रोनाल्डो को खाली गोल पर पास दिया, लेकिन पुर्तगाली स्टार गेंद को बार के ऊपर मार बैठे। यह मैच का सबसे आसान और बड़ा मौका था।

इसके बावजूद अल नास्र ने दो गोल की बढ़त बरकरार रखी और जीत दर्ज की। अल इत्तिहाद का घरेलू मैदान पर 19 मैचों से चला आ रहा अजेय क्रम भी इस हार के साथ टूट गया।

—————

(Udaipur Kiran) दुबे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *