
रांची, 30 नवंबर (Udaipur Kiran) . स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग Jharkhand सरकार अंतर्गत Jharkhand शिक्षा परियोजना परिषद की अगुवाई में 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन sunday को सविता मुर्मू ने अंडर–19 बालिका जैवलिन थ्रो में रजत पदक जीता.
Haryana के भिवानी स्थित भीम स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में सविता मुर्मू ने अपनी मजबूत तकनीक, बेहतर थ्रो नियंत्रण और अदम्य जज्बे का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल की.
राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए सोरेंग ने सविता की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि राज्य की खेल नीतियों और सतत प्रशिक्षण का सकारात्मक परिणाम है.
सविता भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी बड़े पदक जीतने की क्षमता रखती हैं.
सविता मुर्मू की इस उपलब्धि पर Chief Minister हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए सोरेंग, राज्य खेल कोषांग के सदस्य, कोच ज्ञान प्रकाश, सिद्धू किस्कू, मैनेजर हिमाद्री और नीरज कुमार ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
