Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

दिव्यांगजनों को वितरित की स्कूटी व सहायक अंग उपकरण

jodhpur

जोधपुर, 15 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बजट घोषणा 2025-26 के तहत सोमवार को राजकीय उम्मेद अस्पताल परिसर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जोधपुर द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 111 दिव्यांगजनों को स्कूटीयां एवं सहायक अंग उपकरण वितरित किए गए।

कार्यक्रम में सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी एवं जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली की गउपस्थिति रही। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा दिव्यांगजनों को 31 स्कूटी, 70 श्रवण यंत्र तथा 10 बैसाखियां वितरित की गईं, जिससे लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास स्पष्ट दिखाई दिया।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल व्यास ने बताया कि बजट घोषणा 2025-26 के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 111 दिव्यांगजनों को उनके लिए आवश्यक सहायक अंग उपकरण एवं स्कूटीयां प्रदान की गईं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोडऩा है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित हजारों आमजन को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई, ताकि अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति योजनाओं का लाभ उठा सकें।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *