Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

हांसी में होने वाली विकास रैली स्थल का एसडीएम व एसपी ने लिया जायजा

रैली स्थल पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को जायजा लेते पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन, साथ हैं एसडीएम राजेश खोथ व अन्य पुलिस अधिकारी।

आमजन के लिए यातायात व पार्किंग को लेकर की अपीलहिसार, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की साेमवार काे प्रस्तावित रैली के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने रैली स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम राजेश खोथ भी उनके साथ रहे।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रैली स्थल व उसके आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन कैमरों व वॉच टावरों के माध्यम से निरंतर निगरानी रखी जाएगी। इसके अतिरिक्त क्विक रिस्पॉन्स टीम, रिजर्व फोर्स, महिला पुलिस बल तथा ट्रैफिक पुलिस को विशेष रूप से तैनात किया गया है, ताकि किसी भी स्थिति से त्वरित व प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। उन्होंने बताया कि रैली स्थल पर प्रवेश से पूर्व सुरक्षा जांच, बैरिकेडिंग, डॉग स्क्वॉड व मेटल डिटेक्टर के माध्यम से चेकिंग की जाएगी। किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु, अफवाह या अव्यवस्था की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस कर्मी को देने की अपील की। उन्होंने बताया कि रैली में हिसार व तोशाम की ओर से आने वाले व्यक्ति रैली स्थल में तोशाम रोड की ओर से प्रवेश करें।‌ तथा दिल्ली, भिवानी व जींद रोड की तरफ से आने वाले व्यक्ति न्यू ऑटो मार्केट की उत्तर दिशा की ओर से प्रवेश करें।पार्किंग व्यवस्था इस प्रकार रहेगीपुलिस अधीक्षक ने बताया कि हिसार की ओर से आने वाले वाहनों के लिए पुरानी ऑटो मार्केट, राधा एन्क्लेव (बस स्टेंड हांसी के नजदीक) व अंबेडकर चौक के समीप पुराना कारखाना में की गई है। तोशाम की ओर से आने वाले वाहनों के लिए न्यू ऑटो मार्केट के पीछे इम्प्लाइज कॉलोनी तथा भिवानी, दिल्ली व जींद की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए नजदीक काली देवी चौक से भिवानी रोड़ व न्यू ऑटो मार्केट के अंदर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि निर्धारित मार्गों, पार्किंग स्थलों व सुरक्षा जांच में सहयोग करें, और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, ताकि रैली शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *