
–गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
मुरादाबाद, 11 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में लोकोशेड पुल के पास स्थित पीएनबी का एटीएम उखड़वाने वाले गिरोह के सरगना मेवात निवासी नियामत उर्फ घोड़ा नए-नए गैंग बनाकर घटनाएं करवाता है. वह खुद पर्दे के पीछे रहकर अपने सबसे खास रणवीर उर्फ राणा और तौफीक नेपाल को आगे रखता है. पुलिस टीमें इन तीनों की तलाश में जुटी हैं. सिविल लाइन पुलिस व सर्विलांस टीम ने Monday की रात मुठभेड़ में पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. Superintendent of Police नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि गैंग के सरगना और इसके साथियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं.
24 नवम्बर की रात सिविल लाइंस के लोकोशेड पुल के पास स्थित पीएनबी के एटीएम को बदमाश उखाड़कर ले गए थे. 25 नवम्बर की सुबह एटीएम अमरोहा में पड़ा मिला था, लेकिन एटीएम से करीब सात लाख रुपये की रकम गायब थी. सिविल लाइन पुलिस व सर्विलांस टीम ने Monday की रात मुठभेड़ में नागफनी के डेहरिया निवासी हिफजुल रहमान उर्फ हसनैन, Haryana के जुबैर खान, बुलंदशहर के नरेश उर्फ फौजी, जामा मस्जिद के पास बरवालान निवासी अब्दुल मतीन, घोसिया वाली गली मुगलपुरा निवासी तंजीम को गिरफ्तार किया था. पूछताछ में इन्होंने स्वीकार किया है कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था.
इस गिरोह सरगना नियामत उर्फ घोड़ा है. उसने नए नए गैंग बनाकर यूपी, Gujarat, Bihar, Jharkhand, Maharashtra, Punjab, Haryana में एटीएम उखाड़ने की घटनाएं कराई हैं. रणवीर उर्फ राणा और तौफीक नेपाली इसके सबसे खास हैं. मुरादाबाद की घटना में भी दोनों शामिल थे और सरगना के हिस्से की रकम यह दोनों ही लेकर गए थे.
(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल
