
पटना, 9 दिसंबर (Udaipur Kiran) . प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में दिल्ली के रामलीला मैदान में आगामी 14 दिसंबर को एस.आई.आर. से जुड़े गंभीर मुद्दे पर कांग्रेस की प्रस्तावित वोट चोर गद्दी छोड़ रैली के लिए जिलों में नियुक्त पर्यवेक्षकों ने Bihar प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम को संकलित रिपोर्ट सौंपा.
आगामी 14 दिसंबर को रामलीला मैदान, नई दिल्ली में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक महारैली की पूर्ण सफलता हेतु प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त सभी जिला पर्यवेक्षकों ने आज अपनी रिपोर्ट सौंपी और बैठक में शामिल हुए जिसकी अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने की.
बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने Bihar सहित अन्य राज्यों में चोर दरवाजे से सरकार बनाते बनाते अब वोट चोरी के माध्यम से सरकारें बनाने लगी है. वोट चोर गद्दी छोड़ रैली जनता को एस.आई.आर. के मुद्दे पर प्रताड़ित कर और उनका वोट काटकर चुराया गया. चुनाव आयोग की चुप्पी और जनता की चिंता को नज़रअंदाज़ करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.
आगामी 14 दिसंबर की महारैली देशभर के पीड़ितों और चिंतित नागरिकों की आवाज़ को केंद्र सरकार तक शक्तिशाली रूप में पहुँचाएगी और चुनाव आयोग के द्वारा भेदभावपूर्ण रूप से की जा रही इस प्रक्रिया के मनमानी को राष्ट्रीय स्तर पर रखा जाएगा.
इस रैली में प्रत्येक जिलों से अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने को पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे और उन्होंने आज अपनी रिपोर्ट सौंपी है. रैली की तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ Bihar से बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता दिल्ली रामलीला मैदान पहुंचेंगे.
बैठक में उपस्थित सभी जिला पर्यवेक्षकों ने रैली को पूर्णतः सफल बनाने का संकल्प दोहराया.
बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के अलावे कोषाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता, जमाल अहमद भल्लू, असितनाथ तिवारी, सौरभ सिन्हा, अरविन्द लाल रजक, वैद्यनाथ शर्मा, रौशन कुमार सिंह, मनोज शर्मा, सुधीर शर्मा, राम शंकर कुमार पान, संजय महाराज, रंजीत कुमार, हीरा सिंह वग्गा, संजय कुमार यादव, मृणाल अनामय, राहुल सिंह चैहान, मिथिलेश कुमार निषाद, राजेन्द्र चैधरी, त्रिलोकी कुमार, किशोर कुमार, चिन्मया कीर्ति सिंह, अमर आजाद, धर्मवीर सिंह, सुरेश मुखिया, अमन कुमार, सत्येन्द्र नारायण, लालू सदा, पवन कुमार केसरी,अमरजीत कुमार,अभिषेक कुमार, सुनील कुमार सिन्हा, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य नेतागण मौजूद रहें.
—————
(Udaipur Kiran) / सुरभित दत्त
