माकपा आसनसोल एरिया कमेटी-1 की दूसरे चरण की पदयात्रा शुरू

आसनसोल, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । माकपा के प्रदेश कमेटी के सदस्य पार्थ मुखर्जी ने शनिवार को आसनसोल एरिया कमेटी-1 के दूसरे चरण की पदयात्रा को कोलकाता के सभा के लिये रवाना किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिल्प बचाओ, रोजगार बचाओ, जिला बचाओ, राज्य बचाओ की उदेश्य के तहत आयोजित सभा में आसनसोल से दूसरे चरण में पदयात्रा की शुरुआत हुई है।
उन्होंने कहा कि एक समय था कि सीटू सहित विभिन्न बामपंथी संगठनों के संयुक्त प्रयास से बामापद मुखर्जी तथा चंद्रशेर मुखर्जी ने इस्को को बचाने के लिये आंदोलन शुरु किया था। आज सेल आईएसपी के दूसरे चरण का आधुनिकीकरण तथा विस्तारीकरण का कार्य शुरू हुआ है। जिसमें स्थानीय बेरोजगारों को योग्यता के अनुसार रोजगार दिये जाये। तृणमूल कांग्रेस तथा भाजपा धर्म के आधार पर विभाजन करने का प्रयास कर रही है। एसआईआर के तहत धर्म के आधार पर किसी मतदाता का नाम सूची से कटना नहीं चाहिए। बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) कार्य के दबाव में आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे है ।
माकपा नेता सुभाष चक्रवर्ती के समय मारोदोना कोलकाता में आये। सभी खेल प्रेमी उनको देख पाये थे। लेकिन आज मेसी कोलकाता पहुंचे और जश्न का माहौल संघर्ष में बदल गया। नगर निगम के व्याप्त भ्रष्टाचार, तृणमूल तथा भाजपा की धार्मिक राजनीति, उद्योग धंधो को बचाने की मांग को लेकर पदयात्रा शुरू की गयी है। मौके पर जिला कमेटी सदस्य सत्य चटर्जी, जयदीप चक्रवर्ती, विक्टर आचार्य आदि मौजूद थे।
—————
(Udaipur Kiran) / संतोष विश्वकर्मा



