Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

दोस्ती और जज़्बातों से भरा ‘राहु केतु’ का दूसरा गाना रिलीज

पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा - फोटो सोर्स एक्स

पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘राहु केतु’ सिनेमाघरों में 16 जनवरी 2026 को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के जरिए एक बार फिर दर्शकों को ‘फुकरे’ के सनी-चूचा जैसी मजेदार जोड़ी का अंदाज देखने को मिलेगा, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना ‘यारी यही है’ रिलीज कर दिया है।

दोस्ती की खूबसूरत झलक दिखाता है ‘यारी यही है’

जी स्टूडियो के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ गाना ‘यारी यही है’ शुरू से ही दर्शकों को पसंद आ रहा है। इस दोस्ती से भरे ट्रैक को अरमान मलिक ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसका संगीत अभिजीत वघानी ने तैयार किया है। गाने में पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा का गहरा भाईचारा देखने को मिलता है, जो सीधे दिल को छू जाता है। इससे पहले फिल्म का पार्टी एंथम ‘मदिरा’ रिलीज किया गया था, जिसे भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।

दो दोस्तों की अनोखी कहानी

फिल्म ‘राहु केतु’ की कहानी दो ऐसे दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें गांव वाले मनहूस मानते हैं। माना जाता है कि वे जहां भी जाते हैं या जिस घर में कदम रखते हैं, वहां परेशानियां शुरू हो जाती हैं। इसी दिलचस्प और मजेदार कॉन्सेप्ट के साथ फिल्म दर्शकों को हंसी का पूरा डोज देने वाली है। इस फिल्म में शालिनी पांडे भी अहम भूमिका में नजर आएंगी, जिन्हें हाल ही में फिल्म ‘महाराजा’ में देखा गया था।

————–

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *