
– Chief Minister मोहन यादव बोले- प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के स्वप्न को करेंगे साकार
भोपाल, 05 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को 13476.94 करोड़ रुपये का द्वितीय अनूपूरक बजट दो दिन तक चली लंबी चर्चा के बाद पारित हो गया. अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाए, वहीं सरकार की तरफ से जवाब देते हुए कहा गया कि विकास में किसी तरह का भेदभाव नहीं करेंगे. अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने दिया. वहीं, Chief Minister डॉ. मोहन यादव ने भी सदन में संबोधन देते हुए सरकार की प्राथमिकताओं और विकास योजनाओं गिनाई. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के स्वप्न को विकसित Madhya Pradesh बनाकर साकार करेंगे. हमारे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे. विकसित भारत बनाना केवल एक मिशन नहीं हमारा धर्म भी है.
Chief Minister डॉ. यादव ने शुक्रवार को Madhya Pradesh विधानसभा के सत्र के समापन अवसर पर सदन को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा प्रजातंत्र का मंदिर है. अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कुशलता के साथ सदन का संचालन किया है, जो अभिनंदन है. उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष प्रजातंत्र की धुरी है. Chief Minister ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को भी धन्यवाद दिया कि उनके नेतृत्व में विपक्ष ने पूरे सत्र में सकारात्मक चर्चा की और अपने प्रश्नों एवं उद्बोधनों से लाभान्वित किया.
द्वितीय अनुपूरक के संबंध में Chief Minister डॉ यादव ने कहा कि 13,476.94 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिसमें अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित होगी. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए 4000 करोड़, उपार्जन संस्थाओं को ऋण देने के लिए 2000 करोड़, लाडली बहना योजना के लिए 1794 करोड़, पंचायत विभाग के अंतर्गत 15वें वित्त आयोग के दिए 1,633 करोड़ और उद्योग, कृषि और अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए सदन ने राशि स्वीकृत की है. उन्होंने कहा कि विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं है. जरूरतमंद को आवास देना प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता है.
अनूपूरक बजट की विशेषताएं- द्वितीय अनुपूरक अनुमान में कुल 13476.94 रुपये करोड़ का प्रावधान- प्रधानमंत्री आवास योजना में 4000 करोड़ का प्रावधान. आगे और भी करने का प्लान- बहनों को आर्थिक रूप से और ज्यादा सक्षम बनाने के लिए Chief Minister लाड़ली बहना योजना में 1794 करोड़ का प्रावधान- Madhya Pradesh का परफॉर्मेंस देखते हुए 15वें वित्त आयोग का विशेष सहयोग- मूलभूत जन सुविधाओं के लिये स्थानीय निकायों को 1633 करोड़ का प्रावधान- पूंजीगत मद में 5028.37 रुपये करोड़ का प्रावधान- मुख्य बजट 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ रुपये का बजट था, यह अब तक का सबसे बड़ा बजट.- गरीब, महिला, किसान और युवा सभी वर्गों की बेहतरी के लिए सरकार आगे बढ़ रही है.
Chief Minister डॉ. यादव ने कहा कि इन स्वीकृतियों से Madhya Pradesh विकास के पथ पर तेज गति से अग्रसर होगा. इसके साथ ही एक महत्वपूर्ण विधेयक Madhya Pradesh नगर पालिका संशोधन विधायक 2025 प्रस्तुत हुआ, जिसमें नगर पालिकाओं और नगर पंचायत में अध्यक्ष का निर्वाचन प्रत्यक्ष प्रणाली से करने का प्रावधान किया गया है. निश्चित रूप से इससे वर्तमान में निकायों में कार्य करने में आ रही समस्याओं में काफी कमी आएगी और ये निकाय स्वतंत्र रूप से ओर भी तेज गति से कार्य कर सकेंगे.
पक्ष और विपक्ष दोनों का आभार माना Chief Minister डॉ. यादव ने
Chief Minister डॉ यादव ने पक्ष और विपक्ष दोनों के सदस्यों को धन्यवाद दिया जिसके कारण यह सत्र गरिमामय ढंग से संचालित हुआ. Chief Minister डॉ. यादव ने कहा कि Madhya Pradesh विधानसभा का स्वर्णिम इतिहास रहा है. इस सत्र से इसमें एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है. प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं के प्रति सदन में हम उपस्थित हैं और केवल निवेश की बात नहीं कर रहे , Madhya Pradesh के भाग्य और भविष्य की नींव रख रहे हैं. Chief Minister डॉ. यादव ने चरैवेति चरैवेति के मंत्र के अनुसार राज्य सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करने के संकल्प को व्यक्त किया.
(Udaipur Kiran) तोमर
