Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

‘द राजा साब’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज

प्रभास - फोटो सोर्स एक्स

सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द राजा साब’ एक बार फिर सुर्खियों में है। फिल्म के गाने और पहला ट्रेलर पहले ही सामने आ चुके थे, जिन्हें दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। अब रिलीज से ठीक पहले मेकर्स ने नए साल के मौके पर ट्रेलर 2.0 जारी कर दिया है, जिसने इंटरनेट पर आते ही हलचल मचा दी है। इस नए ट्रेलर में कहानी को पहले से कहीं ज्यादा साफ़ और विस्तार से पेश किया गया है।

काली शक्तियों के खिलाफ प्रभास की जंग

ट्रेलर 2.0 की शुरुआत प्रभास के दमदार संवाद से होती है, जिसमें वह बताते हैं कि उनकी दादी का किरदार निभा रहीं जरीना वहाब भले ही कई बातें भूल जाती हों, लेकिन एक शख्स को कभी नहीं भूलतीं। ये किरदार है संजय दत्त, जो फिल्म में काली शक्तियों से जुड़े एक खतरनाक सम्मोहनकर्ता के रूप में नजर आते हैं। कहानी आगे बढ़ते ही प्रभास और संजय दत्त के बीच टकराव गहराता जाता है और कई चौंकाने वाले रहस्य सामने आते हैं।

ट्रेलर में बोमन ईरानी की एंट्री भी एक बड़ा सरप्राइज बनकर सामने आती है, जो कहानी में नया मोड़ लाती है। निर्देशक मारुति के निर्देशन में बनी यह हॉरर-फैंटेसी फिल्म रहस्य, रोमांच और विजुअल भव्यता से भरपूर नजर आती है। ‘द राजा साब’ 9 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है और ट्रेलर 2.0 ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

————–

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *