सचिवालय ए और पैंथर्स शानदार प्रदर्शन करके मोनाल कप 2025 के फाइनल में

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लेते आशुतोष विमल

देहरादून, 12 दिसंबर (Udaipur Kiran) . मोनाल कप 2025 के रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबलों में सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है. दोनों मैच महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए.

सेमीफाइनल–1: सचिवालय ए की 5 विकेट से जीत

पहले सेमीफाइनल में सचिवालय डेंजर ने टॉस जीतकर Batsman ी चुनी और निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 135 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से नूर ने 34 और मनोज बिष्ट ने 29 रन का योगदान दिया. सचिवालय ए की ओर से आशुतोष विमल सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके.

लक्ष्य का पीछा करते हुए सचिवालय ए ने संतुलित Batsman ी का प्रदर्शन किया और 17.3 ओवर में 5 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया. हरीश सैनी और राहुल जेटली ने 37-37 रन की उपयोगी पारियां खेलीं. सचिवालय डेंजर के अमित तोमर को 2 विकेट मिले.

उत्कृष्ट ऑल-राउंड प्रदर्शन के लिए आशुतोष विमल को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

सेमीफाइनल–2: पैंथर्स की 6 विकेट से आसान जीत

दूसरे सेमीफाइनल में सचिवालय वॉरियर्स की टीम पहले Batsman ी करते हुए 88 रनों पर सिमट गई. राजीव तड़ियाल ने सर्वाधिक 23 रन बनाए. पैंथर्स के जितेंद्र सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करते हुए पैंथर्स ने आक्रामक शुरुआत की और मात्र 9 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली. टीम के लिए प्रमोद नेगी ने 50 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. रोहन सैनी ने वॉरियर्स की ओर से 2 विकेट लिए.

धुआंधार Batsman ी के लिए प्रमोद नेगी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया.

फाइनल मुकाबला sunday को

मोनाल कप 2025 का फाइनल मुकाबला सचिवालय ए बनाम सचिवालय पैंथर्स के बीच sunday को खेला जाएगा, जिसमें दोनों टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी.

—————

(Udaipur Kiran) दुबे

Leave a Comment