Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
SPORTS

मोनाल कप में हुए दो मुकाबले, सचिवालय हरिकेन और डेंजर ने दर्ज की शानदार जीत

मोनाल कप के तहत मैन ऑफ द मैच विजेता

देहरादून, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मोनाल कप 2025 के तहत आज महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में दो रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें सचिवालय हरिकेन और डेंजर ने अपने-अपने मैचों में प्रभावशाली जीत हासिल की।

मैच 1 : सचिवालय हरिकेन बनाम विंग्स

पहले मुकाबले में सचिवालय हरिकेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 196 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सुनील मैंदोला ने 68 रन की शानदार पारी खेली, जबकि दिवाकर पंत ने 40 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। विंग्स की ओर से दिनेश, सुंदर और संजय जोशी ने 2-2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंग्स की टीम हरिकेन के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 15 ओवर में 93 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से सुंदर ने 21 रन बनाए। हरिकेन की ओर से दीपक डिमरी ने 4 विकेट, जबकि आशीष और ओमीश ने 2-2 विकेट झटके। सचिवालय हरिकेन ने यह मुकाबला 103 रन से अपने नाम किया। सुनील मैंदोला को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मैच 2 : डेंजर बनाम माइटी 11

दूसरे मुकाबले में डेंजर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए। टीम की ओर से नूर मोहम्मद ने 36 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। माइटी 11 की ओर से अंकित और अंकुश ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए माइटी 11 की टीम 20 ओवर में 139 रन ही बना सकी। टीम की ओर से यश सौन ने 53 रन की शानदार पारी खेली। डेंजर के लिए नूर और नीरज ने 2-2 विकेट हासिल किए। डेंजर ने यह मुकाबला 30 रन से जीत लिया। नूर मोहम्मद को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *