Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
SPORTS

अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में 92 रनों से जीता संरक्षा विभाग

विजेता टीम पुरस्कृत होते हुए

वाराणसी, 15 दिसम्बर(Udaipur Kiran) । पूर्वोत्तर रेलवे के लहरतारा रेलवे स्टेडियम में अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 के 13 वें मैच में संरक्षा विभाग ने 92 रनों से जीत हासिल की। सोमवार को हुए मैच में संरक्षा विभाग ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 210 रन बनाए। संरक्षा विभाग की तरफ से प्रमोद राय ने 29 गेंद पर चार सात चौके और एक छक्के की मदद से 45 रन, राकेश गुप्ता ने 17 गेंद पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन तथा मंडल कीड़ा अधिकारी बालेंद्र पाल ने 30 गेंद पर चार चौके की मदद से 27 रन बनाए।

इसके विरुद्ध चिकित्सा विभाग ने अतिरिक्त के रूप में 58 रन दिए और 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चिकित्सा विभाग की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 118 रन बना पाई, जिससे संरक्षा विभाग ने 92 रन से मैच जीत कर पूरे दो अंक अर्जित कर लिये। चिकित्सा विभाग की तरफ से डॉक्टर आशीष गुप्ता ने 17 बाल पर चार चौकों की मदद से 25 रन, सत्यनारायण ने 14 बाल पर चार चौके की मदद से 19 रन, विकास ने 16 और संजय ने 13 रन बनाए। संरक्षा विभाग की तरफ से मंडल सिंगलन एवं दूरसंचार इंजीनियर पुष्पेंद्र कुमार ने चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट, कलाम अली खान ने तीन ओवर में 13 रन देकर दो विकेट लिए, राकेश और प्रमोद को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ।

संरक्षा विभाग के पुष्पेंद्र बोस को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुख्य चिकित्सा अधीक्षक रूप ज्योति चौधरी ने दिया। कल वाणिज्य और इंजीनियरिंग विभाग के बीच मैच खेला जाएगा।

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *