मणिपुर में सुरक्षा बलों ने 119 एकड़ में फैली अफीम की खेती नष्ट की

इंफाल, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सुरक्षा बलों ने नशा विरोधी अभियान के तहत एलएम ब्लॉक, याओलेन चेपु और लामलाई चिंगफेई क्षेत्रों में फैली कुल 119 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती को गुरुवार को नष्ट कर दिया।
पुलिस प्रवक्ता ने आज बताया कि अभियान के दौरान खेती स्थलों पर बने 24 झोपड़ों को भी जला दिया गया। यह कार्रवाई अवैध अफीम की खेती और मादक पदार्थों के नेटवर्क को समाप्त करने के उद्देश्य से की गई।
(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश



