Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में जंगली हाथी के हमले से सुरक्षा श्रमिक गम्भीर घायल

बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व क्षेत्र में जंगली हाथी के हमले से सुरक्षा श्रमिक गम्भीर घायल

उमरिया, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्‍य प्रदेश के उमरिया जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व क्षेत्र में वन्य जीव एवं मानव द्वंद्व रुकने का नाम नहीं ले रहा है, 3 दिन पूर्व जंगल ग़श्ती के दौरान बाघ ने सुरक्षा श्रमिक को घायल कर दिया था तो वहीं सोमवार को पतौर रेंज अंतर्गत पनपथा बीट के कक्ष क्रमांक आर एफ 410 क्षेत्र अंतर्गत बघिन चौरा हार के पास जंगल गश्ती के दौरान झाड़ियों में छिपे जंगली हाथी ने अचानक हमला कर दिया।

इस हमले में सुरक्षा श्रमिक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंगलवार को पतौर रेंजर अंजू वर्मा ने बताया कि हमारा ग़श्ती दल जंगल ग़श्त में रहा उसी दौरान घनी झाड़ियों के पीछे से अचानक हाथी सामने आया और सुरक्षा श्रमिक रामसुजान यादव पुत्र मिट्ठू यादव, (35) निवासी ग्राम पतौर को उठा कर फेंक दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, उस दौरान साथ में एक फॉरेस्टगार्ड और दो श्रमिक मौजूद थे सभी ने मिल कर किसी तरह राम सुजान को बचाया और तत्काल अपने वाहन से जिला अस्पताल लाया गया जहां पर इलाज किया जा रहा है। सिटी स्कैन रिपोर्ट में डाक्‍टरों ने बताया कि श्रमिक के दोनों तरफ की पसलियां टूट गयी है। वहीं राइट सोल्डर भी फ्रैक्चर है, प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर में भर्ती करवाया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / सुरेन्‍द्र त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *