Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

सीहोर: अनियंत्रित होकर नहर की पुलिया से टकराई बस, 22 घायल, दो की हालत गंभीर

अनियंत्रित होकर नहर की पुलिया से टकराई बस

सीहोर, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सटे सीहोर जिले में मंगलवार को एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक यात्री बस आवली घाट रोड पर सलकनपुर के पास एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर नहर की पुलिया की स्पील पर चढ़ गई। हादसे में बस सवार करीब 22 लाेग घायल हुए हैं। घायल यात्रियों को तत्काल रेहटी अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ यात्री अन्य साधनों से स्वयं अस्पताल पहुंचे। घायलाें में दाे की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए भाेपाल के हमीदिया रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। हरदा–सिवनी से भोपाल जा रही चौहान बस सर्विस की बस क्रमांक एमपी 04-पीए-2877 आवली घाट रोड पर सलकनपुर के समीप एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई और नहर की पुलिया की स्पील पर चढ़ गई। इस सड़क हादसे में एक बाइक सवार भी बस की चपेट में आ गया। बस में करीब 45 यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में बस में सवार लगभग 22 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही सलकनपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एम्बुलेंस और अन्य एम्बुलेंस वाहन समय पर घटनास्थल नहीं पहुंच सके। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए अपने वाहनों से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। कुछ यात्री अन्य साधनों से स्वयं अस्पताल पहुंचे। दुर्घटना के बाद कई यात्रियों को सिर, हाथ, पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं है। बाइक सवार बस के नीचे दब गया, जिसकी हालत गंभीर है। एक अन्य यात्री के भी गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी है। दाेनाें काे प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि लगभग 45 यात्री बस में सवार थे। घटना के बाद कुछ यात्री अन्य साधनों से अस्पताल पहुचे हैं, लगभग 22 लोग घायल हुए है, जिनमें से दो गंभीर होने से हमीदिया अस्पताल रेफर किए जा रहे है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *