Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

आरएसी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की चयन सूची जारी

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा: शारीरिक दक्षता व माप तौल परीक्षा 8 दिसंबर से 11 दिसम्बर तक

जयपुर, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पुलिस मुख्यालय द्वारा आयोजित कांस्टेबल भर्ती-2025 के अंतर्गत 5वीं बटालियन आरएसी जयपुर और 8वीं बटालियन आरएसी गाजीपुर-दिल्ली की चयन सूची आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है। चयन बोर्ड ने शारीरिक दक्षता और माप तौल परीक्षा के बाद योग्य उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी है।

पुलिस मुख्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार 5वीं बटालियन आरएसी जयपुर में कांस्टेबल सामान्य के 69 रिक्त पदों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई थी। 11 दिसंबर 2025 को राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर चयन सूची में शामिल किया गया है। 23 दिसम्बर 2025 को बटालियन परिसर जयपुर में चयनित उम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ प्रातः 10 बजे तक पहुंचना अनिवार्य है।

इसी प्रकार 8वीं बटालियन आरएसी गाजीपुर (दिल्ली) के लिए 51 पदों पर परिणाम घोषित किए गए हैं। इन अभ्यर्थियों ने भी 11 दिसंबर को आरपीए जयपुर में अपनी शारीरिक दक्षता साबित की थी। 24 दिसम्बर 2025 को रियर मुख्यालय मीणा पुरा अलवर में चयनित उम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ प्रातः 10 बजे तक पहुंचना अनिवार्य है।

चयनित अभ्यर्थियों की पूरी सूची राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इसके अलावा अभ्यर्थी संबंधित बटालियन जयपुर या गाजीपुर के कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी अपना रोल नंबर और नाम देख सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तकनीकी त्रुटि की स्थिति में कार्यालय कमांडेंट द्वारा जारी सूचना ही अंतिम मानी जाएगी।

सफल अभ्यर्थियों के लिए अब सबसे महत्वपूर्ण चरण दस्तावेज सत्यापन है। चयनित उम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेजों के नियत समय और स्थान पर पहुंचना अनिवार्य है। पुलिस मुख्यालय ने सख्त निर्देश दिए हैं कि यदि कोई अभ्यर्थी तय समय पर उपस्थित नहीं होता है, तो उसकी पात्रता रद्द कर दी जाएगी और यह माना जाएगा कि वह नियुक्ति का इच्छुक नहीं है।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *