Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
SPORTS

महिला क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए 30 जिलों से 156 खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयन

मोइनुल हक स्टेडियम में चयनित खिलाडी

पटना, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर महिला क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों के चयन हेतु एक दिवसीय ट्रायल कार्यक्रम का आयाेजन रविवार काे मोइनुल हक स्टेडियम में संपन्न हुआ।

20 से 25 दिसंबर तक मोइनुल हक स्टेडियम में आयोजित महिला क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों के चयन हेतु मुख्य चयनकर्ता के रूप में पवन कुमार, डॉ मुकेश कुमार, सौरव चक्रवर्ती एवं प्रकाश नारायण सिंह (चुन्नू) ने खिलाड़ियों का ट्रायल लिया । माैके पर प्रदेश संयोजक सतीश राजू , भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजीव मिश्रा एवं क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारीे उपस्थिति रहे।

भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने बताया कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जयंती पर 20 से 25 दिसंबर तक आयोजित 6 दिवसीय महिला क्रिकेट चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के चयन हेतु आज एक दिवसीय ट्रायल का आयोजन किया गया था, जिसमे आज बिहार से सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दाैरान 30 जिलों से 156 खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खेल के प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया।

सतीश राजू ने कहा कि ट्रायल के आधार पर चैंपियनशिप के लिए 12 टीमों का गठन किया गया है और ट्रायल में पास सभी खिलाड़ियों को इन 12 टीमों में बांटा जाएगा। उन्हाेंने चयनित सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं चैंपियनशिप में भाग लेने हेतु शुभकामनाएं दी।

उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सह संयोजक राजेश यादव, मुकेश पासवान, विकास कुमार गोल्डी, कंचन कुमारी, वर्षा पाण्डेय, विकास कुमार सिंह सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।।

—————

(Udaipur Kiran) / चंदा कुमारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *