Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

बीएचईएल में राजभाषा कार्यान्वयन पर संगोष्ठी

गोष्ठी में चर्चा करते हुए

हरिद्वार, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारत सरकार की राजभाषा नीति के और अधिक प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने की दृष्टि से, बीएचईएल हरिद्वार में 48 विभागीय राजभाषा समितियों के अध्यक्षों, सचिवों व सह सचिवों की संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी में भाग ले रहे लगभग 80 प्रतिभागियों ने हरीश सिंह बगवार, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं सचिव राजभाषा कार्यान्वयन समिति के नेतृत्व में राजभाषा नीति संबंधी संवैधानिक उपबंध, राजभाषा अधिनियम तथा वार्षिक कार्यक्रम आदि पर, गहन विचार-विमर्श के उपरांत कार्ययोजना का निर्धारण किया।

संगोष्ठी में शशि सिंह, उप प्रबंधक (राजभाषा) एवं योगेंद्र प्रसाद, राजभाषा अधिकारी ने विभागीय राजभाषा समिति के अध्यक्षों, सचिवों एवं सह सचिवों के उत्तरदायित्वों एवं कर्तव्यों के साथ-साथ, राजभाषा संबंधी नियमों की जानकारी प्रदान की। संगोष्ठी के अंतिम चरण में चर्चा सत्र के दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करने के साथ ही, उनसे सुझाव भी आमंत्रित किए गए।

उल्लेखनीय है कि प्रभावी राजभाषा कार्यान्वयन में अग्रणी बीएचईएल हरिद्वार में राजभाषा हिंदी के प्रयोग, प्रचार व प्रसार की दिशा में निरंतर कार्यशालाओं, विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों आदि का आयोजन किया जाता है, जिससे प्रत्येक स्तर के कर्मचारी द्वारा स्वप्रेरणा से हिंदी में कार्य की वृद्धि हो रही है।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *