Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

वरिष्ठ साहित्यकार श्रीगोपाल नारसन अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

श्रीगोपाल नारसन

हरिद्वार, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के उपकुलपति, राज्य उपभोक्ता आयोग के वरिष्ठ अधिवक्ता व वरिष्ठ साहित्यकार श्रीगोपाल नारसन को अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद में उत्तराखंड राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद के अध्यक्ष ह्रदय नारायण मिश्रा ने हिंदी के क्षेत्र में लंबे समय से अपना योगदान कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार श्रीगोपाल नारसन की यह नियुक्ति परिषद के राष्ट्रीय सलाहकार किशोर कुमार लहरपुरे के प्रस्ताव व मध्यप्रदेश के परिषद अध्यक्ष अशोक राठौर की अनुशंसा पर की गई है। श्रीगोपाल नारसन की अब तक 22 पुस्तकें प्रकाशित हाे चुकी हैं। नारसन डिवाइन मिरर हिंदी चैनल के मुख्य सम्पादक भी है। उनकी नियुक्ति पर विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के कुलसचिव डॉ देवेंद्र नाथ शाह, संस्कृत भारती के प्रदेश अध्यक्ष डॉ आनन्द भारद्वाज, उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ पीके गर्ग, वरिष्ठ गीतकार सुरेंद्र कुमार सैनी, स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद के राष्ट्रीय समन्वयक हरिराम गुप्ता, वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी आदि ने उन्हें बधाई दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *