
वाराणसी, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को वाराणसी में पत्रकारों से कहा कि चार जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक सीनियर नेशनल बॉलीबॉल चैंपियनशिप जनपद में होने जा रहा है. इस चैंपियनशिप में पुरुष और महिला दोनों श्रेणी के मैच होने हैं. जिसमें 1500 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे. इनमें 300 खिलाड़ी राष्ट्रीय और 150 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर के रहने वाले हैं.
उपChief Minister ने कहा कि चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए आने वाले खिलाड़ियों के रुकने और परिवहन से संबंधित सभी तैयारियां आयोजको ने पूरी कर ली हैं. जो महिला खिलाड़ी आ रही हैं, उनके रुकने के लिए स्टेडियम के ही हॉस्टल में व्यवस्था कराई जा रही है. इसके अलावा वाराणसी के होटलाें में भी खिलाड़ियों के रुकने की व्यवस्था कराई जा रही है. उन्हाेंने कहा कि यह चैंपियनशिप वाराणसी से पहले इतने बड़े पैमाने पर कानपुर में हुई थी, उसके बाद अब वाराणसी में होने जा रहा है. चैंपियनशिप की खास बात यह है कि इससे निकलने वाली प्रतिभा का चयन राष्ट्रीय टीम में किया जाएगा.
—————
(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र
