पांवटा साहिब में पानी के टैंक में शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
नाहन, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । पांवटा साहिब में बीते वीरवार काे एक शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कुंजा मतरालियो के उपप्रधान गुरमेल सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि फॉरेस्ट नर्सरी के जंगल के बीच, बंगाला बस्ती के पास, पानी के टैंक में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
घटना स्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि शव लगभग 35 वर्ष उम्र का प्रतीत होता है और वहां से तेज बदबू आ रही थी, जिससे शव की स्थिति गंभीर रूप से सड़ चुकी थी।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि शव लावारिस है और आसपास कोई भी उसे पहचान नहीं पाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव लगभग 15 दिन पुराना है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि व्यक्ति ने स्वयं पानी के टैंक में गिरकर जान दी या किसी ने उसे वहाँ फेंका, यह जांच का विषय है।
डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस गहन जांच में जुटी है। उन्होंने बताया कि शव की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या हत्या।
पुलिस ने आसपास के निवासियों से अपील की है कि यदि किसी को इस मामले से संबंधित कोई जानकारी हो तो वह तुरंत स्थानीय पुलिस थाने को सूचित करें।
—————
(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर



