Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

महिला का रक्तरंजित शव मिलने से इलाके में सनसनी

Dead body -Symbolic photo

नदिया, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले में चाकदह थाना अंतर्गत सूटर हाटखोला रोड के किनारे बुधवार सुबह एक महिला का रक्तरंजित शव बरामद हुआ। खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष के भीतर होगी।

बुधवार सुबह बाजार आने वाले लोगों ने शव को पड़ा देखा। उनका दावा है कि महिला का गला कटा हुआ था और रक्तरंजित था। घटना की सूचना मिलते ही चाकदह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को उठाकर पहले चाकदह स्टेट जनरल अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए कल्याणी जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल अस्पताल में भेजा गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सही जानकारी मिल सकेगी।

महिला की पहचान जानने के लिए पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की है। लेकिन किसी भी स्थानीय व्यक्ति ने उसे नहीं पहचाना। इस संबंध में और अधिक पुष्टि के लिए पुलिस आसपास के थानों से भी संपर्क कर रही है।

जांचकर्ताओं का अनुमान है कि महिला किसी अन्य इलाके की है। इतना ही नहीं, पुलिस को संदेह है कि किसी अन्य स्थान पर हत्या करके शव को यहां फेंक दिया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *