Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

सिवनीः नियम विरुद्ध संचालित 24 वाहनों पर 26 हजार का अर्थदंड

Seoni: 24 vehicles operated against the rules were fined 26 thousand rupees.

सिवनी, 23 सितंबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में परिवहन विभाग की चेकिंग कार्रवाई में नियम विरुद्ध संचालित 24 वाहनों पर मंगलवार को कुल 26 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।

परिवहन विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय द्वार जानकारी दी गई कि जांच के दौरान 2 वाहन बिना फिटनेस के पाए गए, जिन पर 5,000 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। वहीं 5 वाहन ओवरलोड पाए जाने पर 11,000 रुपये और अन्य 17 वाहनों पर 12,000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। बसों में ओवरलोडिंग और अतिरिक्त किराया वसूली की भी जांच की जा रही है। साथ ही आमजन को एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

(Udaipur Kiran) / रवि सनोदिया

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *