Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

सिवनीः नगरीय क्षेत्र में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 23 आरोपित गिरफ्तार, कार्यवाही जारी

Seoni: Police launch a major crackdown on gambling and betting in the urban area, arresting 23 accused and continuing proceedings.

सिवनी, 15 दिसंबर(Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में अवैध जुआ और सट्टा कारोबार के खिलाफ सोमवार को सिवनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना प्रभारी टीआई सतीश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगरीय क्षेत्र स्थित ईदगाह मस्जिद के सामने एवं अमन होटल के समीप दबिश देकर जुआ-सट्टा कारोबार में लिप्त 23 आरोपितों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जिसकी पुष्टि कोतवाली थाना प्रभारी ने की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, उक्त क्षेत्र में लंबे समय से अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने सुनियोजित रणनीति के तहत एक साथ कार्रवाई की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी भागने का मौका नहीं पा सके।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नकद राशि, सट्टा पर्चियां तथा अन्य सामग्री जब्त की है। सभी आरोपितों के विरुद्ध जुआ अधिनियम एवं संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस बड़ी कार्रवाई से जुआ-सट्टा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सिवनी पुलिस की सक्रियता एक बार फिर साफ नजर आई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऐसे अवैध कारोबारियों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहने की बात कही गई है।

(Udaipur Kiran) / रवि सनोदिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *