Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

सिवनीः सिवनी में बड़ा ट्रैफिक अलर्ट, सुरक्षा के मद्देनजर नागपुर रोड 31 मार्च तक बंद, वैकल्पिक मार्ग तय

Seoni: Major traffic alert in Seoni, Nagpur Road closed till March 31 in view of security, alternative route decided.

सिवनी, 21 दिसंबर(Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के नागपुर रोड पर निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज के कार्य के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अनुविभागीय दण्डाधिकारी द्वारा यातायात डायवर्जन के आदेश रविवार को जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार छिंदवाड़ा चौक से नागपुर रोड (ग्राम खैरीटेक की ओर) जाने वाला मार्ग 19 दिसंबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक अस्थायी रूप से पूर्णतः बंद रहेगा।

यातायात विभाग के विजय बघेल ने जानकारी दी कि इस अवधि में छिंदवाड़ा चौक से नागपुर की ओर जाने वाले दो पहिया, चार पहिया, यात्री वाहन, भारी मालवाहक वाहन सहित सभी प्रकार के वाहन वैकल्पिक मार्ग के रूप में छिंदवाड़ा चौक से छिंदवाड़ा ब्रिज होते हुए नागपुर की ओर आवागमन करेंगे। वहीं शहर से रेलवे स्टेशन सिवनी की ओर जाने वाले नागरिक एवं दो पहिया व हल्के चार पहिया वाहन कटंगी रोड या बालाघाट रोड होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंच सकेंगे। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जारी आदेश का पालन करें, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

(Udaipur Kiran) / रवि सनोदिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *