Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

सिवनीः कलेक्टर का औचक निरीक्षण, स्कूलों की व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा, बच्चों को दिए करियर मंत्र

Seoni: Collector conducts surprise inspection, reviews school arrangements, gives career tips to children

सिवनी, 04 दिसंबर(Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के कलेक्टर शीतला पटले ने गुरुवार को धनौरा विकासखण्ड के औचक निरीक्षण के दौरान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक शाला कुड़ारी की शैक्षणिक और व्यवस्थागत गतिविधियों का बारीकी से परीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनकी पढ़ाई, परीक्षा तैयारी और करियर सपनों के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें नियमित अध्ययन और लक्ष्य निर्धारण का संदेश दिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शिक्षकों को समग्र विकास, करियर गाइडेंस, शिक्षण स्तर और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

बगिया माँ के नाम’ योजना का अवलोकन, महिला हितग्राहियों को किया प्रोत्साहित

कलेक्टर ने ग्राम मझगवा पहुंचकर महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य चंद्रमुखी सोनी द्वारा मनरेगा के तहत लगाए जा रहे आम के बगीचे का अवलोकन किया। उन्होंने आम का पौधा रोपित कर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया तथा फलदार खेती से आय वृद्धि की संभावनाओं पर चर्चा की। बगिया माँ के नाम योजना के तहत धनौरा जनपद में 100 कार्य स्वीकृत किए गए हैं।

धनौरा व घंसौर दौरा, कलेक्टर ने स्कूल, बगीचा और ग्राम चौपाल में जाना जमीनी हाल

कलेक्टर ने घंसौर विकासखंड के सुदूर ग्राम झिंझरई पहुँचीं, जहां ग्राम चौपाल में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और महिला समूहों से संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने स्व-सहायता समूहों की सफल गतिविधियों की सराहना करते हुए महिलाओं को उत्पादन बढ़ाने व बड़े बाजारों तक पहुँच बनाने के लिए प्रेरित किया। चौपाल के दौरान ग्रामीणों द्वारा रखी गई समस्याओं पर भी कलेक्टर ने गंभीरता से सुनवाई कर संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

(Udaipur Kiran) / रवि सनोदिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *