Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

सिवनीः पेंच क्षेत्र के साईं प्रसाद रिसोर्ट पर बड़ी कार्रवाई, खाद्य लाइसेंस तत्काल निलंबित

Seoni: Major action taken against Sai Prasad Resort in Pench area, food license suspended immediately

सिवनी, 22 दिसंबर(Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के पेंच नेशनल पार्क क्षेत्र अंतर्गत टूरिया (कुरई) स्थित साईं प्रसाद रिसोर्ट पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सिवनी तथा फ्लाइंग स्क्वायड टीम भोपाल द्वारा सोमवार को संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रिजॉर्ट में खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं भंडारण में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि रिसोर्ट की रसोई एवं खाद्य सामग्री भंडारण स्थलों पर अत्यंत अस्वच्छ परिस्थितियां मौजूद थीं। तैयार किए जा रहे खाद्य पदार्थ गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए, वहीं कई खाद्य सामग्री मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाई गईं। इससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई है।

निरीक्षण दल के अनुसार, ऐसी परिस्थितियों में भोजन तैयार किए जाने से गंभीर संक्रामक बीमारियों के फैलने की संभावना बनी रहती है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत घातक हो सकती है। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत इसे गंभीर उल्लंघन मानते हुए साईं प्रसाद रिसोर्ट के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की गई।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने पाई गई अनियमितताओं को देखते हुए साईं प्रसाद रिसोर्ट का खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही रिसोर्ट प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि सभी कमियों को दूर कर निर्धारित मानकों का पूर्ण पालन किए बिना खाद्य सेवाएं पुनः संचालित नहीं की जाएंगी।

(Udaipur Kiran) / रवि सनोदिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *