Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

सिवनीः विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सिवनी विधायक के प्रश्नों पर मंत्रियों ने दिए विस्तृत उत्तर

Seoni: MLA Dinesh Rai Munmun raised public interest issues in the Assembly.

सिवनी, 04 दिसंबर(Udaipur Kiran) । मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के सिवनी विधायक दिनेश राय द्वारा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पूछे गये प्रश्नों के उत्तर में विभिन्न विभागीय मंत्रियों ने जिले से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी गुरूवार को दी।

नहरों की मरम्मत कार्य जारी – जल संसाधन मंत्री

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बताया कि सिवनी क्षेत्र के कुछ बांधों/तालाबों की मिट्टी की नहरें अत्यधिक पुरानी होने के कारण अतिवृष्टि में क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। इनकी मरम्मत हेतु पीआईएम एवं वार्षिक रखरखाव मद में राशि का प्रावधान है और सिंचाई प्रारंभ होने से पूर्व हर वर्ष सफाई व मरम्मत कार्य किया जाता है। वर्तमान में यह कार्य प्रगतिरत है।

मंत्री ने कहा कि खामखरेली बांध की मुख्य नहर का निर्माण मेसर्स राजेश सिंह ठाकुर (रीवा) एवं मोहम्मद हामिद कुरैशी (छपारा) द्वारा 54.88 लाख रुपये की लागत से कराया गया था। यह निर्माण 15 वर्ष पुरानी मिट्टी की नहर है, जो अतिवृष्टि के कारण आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई है। सुधार कार्य 15 दिसंबर 2025 तक पूरा किया जाना लक्षित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण गुणवत्ताहीन नहीं है और किसी अधिकारी/संस्था की कोई दोषसिद्धता नहीं पाई गई।

सड़क निर्माण पर भी अतिवृष्टि का असर

नहर के ऊपर बनी सड़क भी अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त हुई थी, जिसके सुधार की कार्रवाई की जा रही है। मंत्री ने बताया कि सड़क निर्माण में भी गुणवत्ता संबंधी कोई कमी नहीं पाई गई है।

निर्धारित किराये से अधिक वसूली नहीं – परिवहन मंत्री

परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सिवनी-नागपुर, सिवनी-जबलपुर, सिवनी-बालाघाट और सिवनी-छिंदवाड़ा मार्गों पर संचालित परमिटधारी बसों द्वारा निर्धारित किराये से अधिक वसूली नहीं की जा रही है। मंत्री ने बताया कि किराया एमपी परिवहन विभाग की अधिसूचना (20 अप्रैल 2021) के अनुसार तय है और सभी बसों में किराया सूची चस्पा है।

अवैध वसूली रोकने के लिए विभाग द्वारा नियमित चेकिंग की जा रही है।

जिला अस्पताल सिवनी में एक्स-रेदृसोनोग्राफी सुविधाएँ

चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बताया कि जिला चिकित्सालय में

’ 300 एमए की 01 एक्स-रे मशीन

’ 500 एमए की 02 एक्स-रे मशीन

’ 04 सोनोग्राफी मशीनें संचालित हैं

’ ’’रेडियोलॉजिस्ट के 02 पद स्वीकृत लेकिन रिक्त हैं।

’ एमपीपीएससी को भेजी गई माँग के विरुद्ध राज्य को मात्र 07 रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध हुए, जिनकी पदस्थापना आदेश जारी किए जा चुके हैं।

रेडियोलॉजिस्ट न होने से सामान्य सोनोग्राफी जिला चिकित्सालय में नियमित रूप से नहीं हो पाती। प्रसूता महिलाओं की सोनोग्राफी प्रतिमाह 9 और 25 तारीख को अनुबंधित डायग्नोस्टिक सेंटरों के माध्यम से निःशुल्क कराई जाती है। आपात स्थिति में मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ भी आवश्यकता अनुसार जांच करते हैं। अस्पताल 400 बिस्तरों का स्वीकृत अस्पताल है तथा मरीजों की संख्या बढ़ने पर फोल्डिंग बेड लगाए जाते हैं। उन्नयन प्रक्रिया परीक्षणाधीन है।

राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने बताया कि जमीन की रजिस्ट्री के बाद प्रकरण स्वतः त्ब्डै पोर्टल पर दर्ज हो जाते हैं और उनका नियमानुसार निराकरण किया जाता है।

सिवनी तहसील में वर्ष 2024-25 से प्रश्न दिनांक तक प्राप्त प्रकरण 4653, निराकृत 4227, लंबित 426 है। सिवनी नगर तहसील में प्राप्त 8346, निराकृत 7703, लंबित 643 है। मंत्री ने कहा कि सभी प्रकरणों का कार्य समय-सीमा में किया जा रहा है।

(Udaipur Kiran) / रवि सनोदिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *