Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

सिवनीः केवलारी विधानसभा में प्रेक्षक का निरीक्षण, लापरवाही पर नोटिस जारी

Seoni: Observer inspects Keolari Assembly, issues notice for negligence

सिवनी, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल द्वारा नियुक्त प्रेक्षक राजेश कोल ने गुरुवार को केवलारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों और दावा-आपत्ति केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने केलोपा, खैरापलारी, मलारी, मुनगापार, बोथिया, बिछुआ रैयत, संदीपनी विद्यालय केवलारी और कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केवलारी का दौरा किया तथा पंचायत एवं नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की स्थिति जानी।

प्रेक्षक ने खैरा के सचिव कृष्ण कुमार चक्रवर्ती को निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी कि पुनरीक्षण कार्यों में पूर्ण गंभीरता, पारदर्शिता और सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।

प्रेक्षक ने यह भी कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि या अनियमितता न हो। निरीक्षण के दौरान एसडीएम महेश अग्रवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / रवि सनोदिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *