
सिवनी, 07 दिसंबर(Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh के सिवनी जिले के ग्राम सीलादेही स्थित शंकराचार्य आश्रम में द्वारकाधीश मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए sunday को विशेष मार्गदर्शन बैठक आयोजित हुई. आचार्य महामण्डलेश्वर श्रीमत् रामकृष्णानंद जी महाराज ने बताया कि सिवनी, जो ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती जी की जन्मभूमि है, अब पुनः आध्यात्मिक जागरण का केंद्र बनने जा रहा है.
मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 21 से 27 फरवरी’ 2025 तक वैदिक रीति से होगी, जिसमें वैदिक अनुष्ठान, कथा, संत-महात्माओं का आगमन और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल रहेंगे. बैठक में आवास, भोजन, यातायात, सुरक्षा, प्रचार और सेवा समितियों का गठन किया गया. गुरुभक्तों ने आयोजन को भव्य बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का संकल्प व्यक्त किया. आश्रम परिसर भक्तों की भीड़ और उत्साह से सराबोर नजर आया.
(Udaipur Kiran) / रवि सनोदिया
