सिवनीः धारना क्षेत्र से छह पेटी विदेशी शराब जब्त, आरोपित गिरफ्तार

Six boxes of foreign liquor seized from Dharna area

सिवनी, 12 दिसंबर(Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh के सिवनी जिले के आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में शुक्रवार को आबकारी विभाग की टीम ने धारना क्षेत्र से सिवनी की ओर आ रही एक मारुति वैगन आर कार से छह पेटी विदेशी शराब जब्त की.

जिला आबकारी अधिकारी विनोद खटीक ने बताया कि विभाग को सूचना मिली कि लाल रंग की वैगनआर कार में अवैध शराब बरघाट या सिवनी लाई जा रही है. जानकारी मिलते ही टीम ने तुरंत बरघाट की ओर दबिश दी और सेलुआ टोल सेलुआ टोल नाका के पास वाहन क्रमांक एमपी 04 सीएफ 6483 को रोककर तलाशी ली. जांच में कार से छह पेटियों में कुल 72 बोतल विदेशी शराब (54 बल्क लीटर) बरामद हुई.

जब्त शराब में बकार्डी ब्लैक रम, मैकडॉवेल नंबर-1 रम, रॉयल स्टैग, माइलस्टोन ब्लू और ऑफिसर्स च्वाइस व्हिस्की की कुल 72 बोतले शामिल है. कार एवं शराब को जब्त कर आरोपित एहसान (32) पुत्र शेख जमील निवासी अमानगंज वार्ड 15 बरघाट के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जिला न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया. जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है.

कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रणय श्रीवास्तव, उप-निरीक्षक खुशबू प्रिया मरावी सहित विभागीय टीम शामिल रही.

(Udaipur Kiran) / रवि सनोदिया

Leave a Comment