सिवनीः खाद्य सुरक्षा टीम की सख्ती, पेंच क्षेत्र के रिसोर्ट्स में औचक जांच, सुधार नोटिस जारी

Food safety team instructions

सिवनी, 11 दिसंबर(Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh के सिवनी जिले के खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा पेंच क्षेत्र के तीन रिर्सोटों पर औचक निरीक्षण करते हुए सुधार नोटिस जारी किया है. खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच करने की कार्रवाई आगे भी सतत जारी रहेगी.

जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी सोनू तिवारी ने बताया कि गुरूवार को पेंच स्थित ताज सफारी रिसोर्ट से पाव एवं रोस्टेड चना चपटा, साज होटल रिसोर्ट से तुवर दाल, उड़द दाल, पनीर का नमूना, जंगल कैंप प्राइवेट लिमिटेड रिसोर्ट से पनीर, मफिंस, गुड, मूंगफली दाना का नमूना गुणवत्ता जांच हेतु लिया गया.

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान खाद्य सामग्री को अस्वस्थ परिस्थितियों में रखने, किचन में साफ सफाई की कमी पाए जाने को लेकर खाद्य सुरक्षा मानव अधिनियम 2006 की धारा 32 के अंतर्गत इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया एवं खाद्य कारोबार कर्ताओं को स्वच्छ वातावरण में गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री निर्माण एवं भंडारण करने के निर्देश दिए गए.

(Udaipur Kiran) / रवि सनोदिया

Leave a Comment