Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

सिवनीः साडदेव मेले में विवाद के मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Seoni: sent to Lakhnadon jail.

सिवनी, 15 दिसंबर(Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के आदेगांव पुलिस द्वारा साड़देव मेला में उत्पात करने वाले तीन आरोपितों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर सोमवार को लखनादौन जेल भेजा गया है।

आदेगांव थाना प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष धुर्वे ने बताया कि रविवार की शाम मेले में दुकान लगाने को लेकर कुछ व्यक्तियों के बीच वाद-विवाद एवं झूमाझटकी की घटना हुई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए आदेगांव पुलिस द्वारा उपद्रवी व्यक्तियों की पहचान की गई तथा मौके पर जाकर मामले की गंभीरता से जांच की गई। जांच उपरांत छोटल उर्फ प्रहलाद पुत्र चतुर्भुज जोगी, राहुल पुत्र प्रहलाद उर्फ छोटल जोगी, रोहित पुत्र प्रहलाद उर्फ छोटल जोगी, तीनों निवासी इन्द्रा आवास कॉलोनी, आदेगांव के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपितों को तहसील लखनादौन न्यायालय में पेश करने के उपरांत लखनादौन जेल दाखिल किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि साडदेव मेले में पुलिस द्वारा लगातार सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई है। यदि कोई भी व्यक्ति मेले में शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करता है, तो उसके विरुद्ध प्राप्त तथ्यों के आधार पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

(Udaipur Kiran) / रवि सनोदिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *