Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

सिवनीः टुरिया गेट पर पर्यटकों ने किए बाघ व तेंदुए के दर्शन

Seoni: Tourists saw tiger and leopard at Turiya Gate.

सिवनी, 14 अक्टूबर(Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के विश्वविख्यात पेंच राष्ट्रीय उद्यान के टुरिया गेट में मंगलवार को सांयकालीन पाली पर्यटकों के लिए बेहद रोमांचक रही। इस पाली में कुल 21 वाहनों के पर्यटकों ने 11 बाघ के दर्शन किए, वहीं दो वाहनों में सवार पर्यटकों ने दो तेंदुए के दर्शन का आनंद लिया।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, सांयकालीन पाली में क्रमशः 4, 1, 11, 4 और एक वाहन इस प्रकार कुल 21 वाहनों में पर्यटकों को 11 बाघ के दर्शन हुए। इसके अतिरिक्त, दो वाहनों द्वारा दो तेंदुए भी देखे गए। उल्‍लेखनीय है कि इस तरह से वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों के लिए यह सांयकालीन पाली अत्यंत रोमांचक व यादगार साबित हुई है ।

(Udaipur Kiran) / रवि सनोदिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *