Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

सिवनीः एआरटी सेंटर में एचआईवी एड्स जागरूकता एवं उपचार पर कार्यशाला आयोजित

Seoni: Workshop on HIV/AIDS awareness and treatment organised at ART Centre

सिवनी, 04 दिसंबर(Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के सिवनी जिला चिकित्सालय स्थित एआरटी सेंटर में गुरुवार को एचआईवी/एड्स जागरूकता, रोकथाम एवं उपचार विषय पर एक व्यापक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज सिवनी के चिकित्सकों, सीनियर रेज़िडेंट्स, इंटर्न्स तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा समुदाय को एड्स से संबंधित अद्यतन जानकारी प्रदान करना तथा मरीजों के लिए संवेदनशील व प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित करना था।

एआरटी सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. जयज काकोड़िया ने प्रतिभागियों को पोस्ट-एक्सपोज़र प्रोफिलैक्सिस (PEP) की प्रक्रिया, महत्व और 72 घंटे के अंदर उपचार शुरू करने की अनिवार्यता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने वास्तविक केस स्टडी के माध्यम से समझाया कि समय पर दिया गया पीईपी एचआईवी संक्रमण के जोखिम को काफी हद तक कम करता है।

इसके बाद डॉ. ईशान सनोडिया, असिस्टेंट प्रोफेसर (कम्युनिटी मेडिसिन) ने एचआईवी संक्रमण के कारणों, फैलाव, शुरुआती लक्षण, जांच एवं रोकथाम के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मेडिकल विद्यार्थियों से समाज में फैली गलतफहमियों को दूर करने की अपील भी की।

जिला मलेरिया अधिकारी रामजी भलावी ने एचआईवी, मलेरिया और अन्य संक्रामक रोगों के बीच संबंध, त्वरित निदान, परामर्श एवं रोगी-हितैषी दृष्टिकोण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जागरूकता और समय पर उपचार ही एचआईवी/एड्स से लड़ने के सबसे प्रभावी हथियार हैं।

कार्यशाला में अनेक चिकित्सक व इंटर्न्स उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / रवि सनोदिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *