Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

सेवा भारती : श्रीराम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह 22 फरवरी को

jodhpur

जोधपुर, 16 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । सेवा भारती जोधपुर द्वारा आयोजित होने वाले श्री राम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह 22 फऱवरी 2026 को लेकर पंजीयन जारी है। इस भव्य सामाजिक आयोजन के लिए पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ होते ही समाज के विभिन्न वर्गों से पंजीयन करा रहे हैं।

आयोजन समिति महासचिव वरुण धनाडिया ने बताया कि यह सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता को सशक्त करने और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। सर्वजातीय सहभागिता इस आयोजन की विशेषता है, जिससे समाज में एकता और समानता का संदेश प्रसारित हो रहा है। सेवा भारती-सेवाधाम छात्रावास (अशोक उद्यान के सामने) स्थित कार्यालय में प्रतिदिन प्रात: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंजीयन किए जा रहे है।

सेवा भारती महानगर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि पंजीयन की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवार इस सेवा का लाभ उठा सकें। आयोजन को लेकर सामाजिक संगठनों, गणमान्य नागरिकों और स्वयंसेवकों का भी व्यापक सहयोग मिल रहा है।

वर वधू के आधार कार्ड, वर वधू के जन आधार कार्ड, वर वधू के जन्म प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण, वर वधू के पासपोर्ट साइज फोटो, माता-पिता के आधार कार्ड, गवाह के आधार कार्ड, व अन्य दस्तावेज अनिवार्य है। बैठक में समिति कोषाध्यक्ष अशोक गहलोत,मंत्री मोहन करवा व अन्य मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *