Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

डाकघर में दाे करोड़ से अधिक का गबन, महिला सहित सात गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त

फिरोजाबाद, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । थाना टूण्डला पुलिस टीम ने रविवार को सरकारी डाकघर से दाे करोड़ से अधिक गबन के मामले में वांछित सात अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया है। जिनमें एक महिला अभियुक्ता भी शामिल है। जबकि मुख्य आरोपित पूर्व में ही जेल जा चुका है।

सहायक अधीक्षक डाकघर उपमण्डल फिरोजाबाद अजय दुबे पुत्र प्रवल प्रताप दुबे निवासी शिवाजी मीरा कालोनी थाना कोतवाली देहात जिला भिण्ड ने 11 मार्च 2025 को थाना टूण्डला पर तहरीर दी कि डाक घर टूण्डला से 01 जनवरी 2023 से 09 अप्रैल 2024 तक कुल 2,67,40,000/- ( दो करोड सडसठ लाख चालीस हजार रुपये) का सरकारी गबन हुआ है। पुलिस ने इस मामले की जांच के बाद मुख्य आरोपित रवि प्रकाश राठौर पुत्र कमलेश कुमार निवासी टापा खुर्द थाना उत्तर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि मामले की जांच जारी थी।

थाना प्रभारी टूंडला अनिल कुमार ने बताया कि इस मामले में प्रकाश में आये 07 अभियुक्तगण अजय कुमार पुत्र राजपाल सिंह निवासी बांसताली थाना एत्मादपुर आगरा, कुलदीप पुत्र स्व. ज्ञानेन्द्र सिंह निवासी टीकरी थाना नगला सिंघी, संदीप पुत्र स्व. ललित निवासी चुल्हावली थाना टूण्डला को ग्राम चुल्हावली के पास से तथा सौरभ कुमार पुत्र स्व. कामताप्रसाद निवासी मोहम्मदाबाद थाना टूण्डला, तरूण कुमार पुत्र हरवीर निवासी सम्राट नगर थाना टूण्डला, प्रशान्त कुमार पुत्र चन्द्रपाल सिंह निवासी नगला मस्जिद लाईनपार थाना टूण्डला व अभियुक्ता अंकिता कुमारी पुत्री जगपाल सिहं निवासी जसवंतपुर थाना दन्नाहार जिला मैनपुरी को अलावलपुर मोड के पास से गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्तों की मिली भगत से घोटाला हुआ है। इनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्यवाही कर इन्हें जेल भेजा है।

(Udaipur Kiran) / कौशल राठौड़

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *