Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

बीकानेर में 27 दिसंबर से सात दिवसीय श्रीकृष्ण कथा, कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ

ग्रंथों में निहित भगवान श्री कृष्ण के उपदेशों को उजागर करने के उद्देश्य से आयाेजित हाेगी श्री कृष्ण कथा

बीकानेर, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों और लीलाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से 27 दिसंबर से 2 जनवरी तक सात दिवसीय श्रीकृष्ण कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का आयोजन पूगल रोड स्थित माखन भोग परिसर में प्रतिदिन दोपहर 1 से 4 बजे तक किया जाएगा।

आयोजन की जानकारी देते हुए संस्थान के स्वामी प्रेमप्रकाशानंद महाराज ने बताया कि कथा का वाचन साध्वी सुश्री जयंती भारती द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कथा से एक दिन पूर्व डूडी पेट्रोल पंप के पास स्थित मंदिर से भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें लगभग 700 महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर मंगल गीत गाते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कथा स्थल तक पहुंचेंगी।

कथा के प्रत्येक दिन कार्यक्रम की शुरुआत पूजन के साथ होगी। संस्थान की बहन गोपिका ने बताया कि कथा के दौरान श्रीकृष्ण की अलौकिक लीलाओं को प्रेरणादायक प्रसंगों और सुमधुर भजनों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बुधवार को नरसिंह मेहता, गुरुवार को कृष्ण जन्म, शुक्रवार को द्रौपदी, शनिवार को नामदेव तथा रविवार को समापन अवसर पर रुक्मणि प्रसंग सुनाए जाएंगे।

संस्थान की गीतिका बहन ने बताया कि दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा अंतर्दृष्टि अभियान के तहत ऐसे आध्यात्मिक आयोजन नेत्रहीन और दिव्यांगजनों के लिए भी निरंतर किए जाते रहे हैं।

इस अवसर पर सात दिवसीय श्रीकृष्ण कथा के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में स्वामी प्रेमप्रकाशानंद महाराज के साथ गीतिका बहन, कंचन मुक्ता भारती, उद्योगपति सुभाष मित्तल, महेंद्र पंचारिया और राधा पारीक सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *