Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
ASSAM

राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर सात हाथियों की मौत

राजधानी एक्सप्रेस के चपेट में आने से सात हाथी की मौत

नगांव (असम), 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । असम के लामडिंग मंडल अंतर्गत कामपुड़–जमुनामुख रेलखंड के चांजुराई क्षेत्र में दिल्ली की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से सात हाथियों की दर्दनाक मौत हो गई।यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार राजधानी एक्सप्रेस हाथियों के एक झुंड से टकरा गई, जो रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह इलाका हाथियों के आवागमन का संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है, इसके बावजूद इस तरह की दुर्घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।सूचना मिलते ही वन विभाग और पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे में किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि कुछ समय के लिए रेल यातायात प्रभावित रहा।घटना को लेकर रेलवे और वन विभाग की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि ट्रेन की गति, पूर्व चेतावनी प्रणाली और दोनों विभागों के बीच समन्वय की कमी इस दुर्घटना का कारण हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच के लिए विभागीय जांच के आदेश दिए जा सकते हैं, ताकि दोष तय किया जा सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

(Udaipur Kiran) / असरार अंसारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *