Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
SPORTS

यूपी की अंडर-14 बालिका हैंडबॉल टीम में एक विद्यालय की सात छात्राओं चयन

चयनित छात्राएं

— राजस्थान के चित्ताैड़गढ़ में 5 से 10 जनवरी तक हाेगी 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता

वाराणसी, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में हाेने वाली 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए यूपी की टीम का चयन

कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश की अंडर-14 बालिका हैंडबॉल टीम के लिए जिले के शिवपुर परमानंदपुर के विकास इंटर कॉलेज की सात छात्राओं काचयन हुआ औ।

उक्त जानकारी मंगलवार को कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एके सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में 5 से 10 जनवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम में कुल 12 खिलाड़ी शामिल होते हैं, जिनमें से अकेले विकास इंटर कॉलेज की सात छात्राओं का चयन होना विद्यालय के लिए गर्व की बात है। डॉ. सिंह ने बताया कि विद्यालय की छात्रा अनैशा सिंह, वंशिका प्रजापति, सेजल सिंह, सोनाली पाल, आयुषी पाल, रितिका प्रजापति और महिमा चौहान काे उत्तर प्रदेश की अंडर-14 बालिका हैंडबॉल टीम में स्थान मिला है। उत्तर प्रदेश के 74 जिलों से केवल पांच अन्य खिलाड़ियों को टीम में स्थान मिला है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों ने छात्राओं की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *