Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

सबंग में बीजेपी की परिवर्तन सभा पर हमला, सात घायल

सबंग में परिवर्तन सभा पर हमला।
सबंग में परिवर्तन सभा पर हमला।
सबंग में परिवर्तन सभा पर हमला।

मेदिनीपुर, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पश्चिम मेदिनीपुर जिले के सबंग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत छह नंबर चाउलकुड़ी एक नंबर ग्राम पंचायत के मोहिनी बाजार इलाके में रविवार को आयोजित भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन सभा पर हमले की घटना हुई। आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं के नेतृत्व में सभा पर हमला किया गया। इस हमले में भाजपा के सात समर्थक घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सबंग के पांच नंबर मंडल अंतर्गत छहः नंबर अंचल के एराल बाजार क्षेत्र में आयोजित परिवर्तन सभा पर सुबह अचानक हमला किया गया। भाजपा का आरोप है कि इस हमले का नेतृत्व क्षेत्रीय तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष जयदेव पाल, ग्राम पंचायत प्रधान गिरिधारी माइति एवं अमर माइति ने किया।

इस घटना में कुल सात लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, विपक्षी दलों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर हमला बताया है।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *