Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MAHARASHTRA

कांदिवली में दुकान में आग लगने से सात लोग झुलसे

मुंबई, 24 सितंबर (Udaipur Kiran News) । मुंबई के कांदिवली (पूर्व) इलाके में बुधवार को घनी आबादी वाले एक आवासीय चॉल में आग लगने से सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस आग लगने की वजहों का पता लगाने में जुटी है।

स्थानीय पुलिस के अनुसार, मुंबई के कांदिवली पूर्व में आकुर्ली क्रॉस रोड नंबर-3 पर राम किसान मेस्त्री चॉल में स्थित एक दुकान में अचानक आग लग जाने से सात लोग झुलस गए। इनमें छह महिलाएं और एक पुरुष शामिल है । सभी का इलाज कस्तुरबा अस्पताल में हो रहा है। इस घटना की छानबीन समतानगर पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

इस पूरे घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि राम किसान मेस्त्री चॉल में स्थित दुकान में आग लगने से दुकान में ही रहने वाले सात लोग झुलस गए। इस घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पायी। आग से झुलसे लोगों की पहचान शिवानी गांधी (51), नीतू गुप्ता (31), जानकी गुप्ता (39), मनाराम कुमाकट (55), रक्षा जोशी (47), दुर्गा गुप्ता (30) और पूनम (28) के रुप में की गई है।

पुलिस को अब तक की छानबीन में यह पता चला है कि दुकान में रसोई गैस लीक होने की वजह आग लग गई थी। हालांकि, मामले की जांच जारी है।——

(Udaipur Kiran) यादव

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *