मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड बरकरार, इंदौर, भोपाल समेत कई शहरों में पारा रिकॉर्ड लुढ़का

Madhya Pradesh में कड़ाके की ठंड बरकरार

भोपाल, 14 नवंबर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh में सर्दी ने इस बार नवंबर में ही सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. नवंबर के दूसरे सप्ताह में ही कड़ाके की ठंड ने कई जिलों में रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. भोपाल और इंदौर जैसे मैदानी शहरों में पहाड़ी इलाकों से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल में ऐसी ठंड 10 साल बाद दर्ज की गई है, जबकि इंदौर में 25 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया. अनूपपुर और बालाघाट में पिछले दो दिनों से कोल्ड-डे की स्थिति बनी हुई है.

जबलपुर में पारे में गिरावट हुई है. दूसरी ओर, प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी में बाकी शहरों के मुकाबले ठंड कम है. राज्य के 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है, जो अगले तीन से चार दिनों तक जारी रहने की संभावना है. भोपाल, राजगढ़, इंदौर, सीहोर, देवास, शाजापुर और शिवपुरी में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं.

मौसम विज्ञानी पीके शाह ने बताया कि उत्तर से आने वाले बर्फीली हवाओं का असर ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, इंदौर, सागर और भोपाल संभाग के जिलों में ज्यादा दिखाई दे रहा है. पचमढ़ी दक्षिणी हिस्से में है. यहां तक हवा उतनी रफ्तार से नहीं आ रही है. इस वजह से यहां की रातें भोपाल-इंदौर जितनी ठंडी नहीं है. Madhya Pradesh में लगातार चल रही ठंडी हवाओं से रात का तापमान सामान्य से कम बना हुआ है.

भोपाल, इंदौर, राजगढ़ में तीव्र शीतलहर एवं सीहोर, शाजापुर, रीवा, शहडोल, जबलपुर एवं शिवपुरी में शीतलहर का प्रभाव रहा. नौ शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा. गुरुवार को भोपाल, इंदौर, राजगढ़ में तीव्र शीतलहर एवं सीहोर, शाजापुर, रीवा, शहडोल, जबलपुर एवं शिवपुरी में शीतलहर का प्रभाव रहा. रात का सबसे कम 7.4 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया.

नौ शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा. दिन का सबसे अधिक 31 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया. मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी तीन दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है. उसके बाद ठंड से कुछ राहत मिलने के आसार हैं. जबलपुर में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री, ग्वालियर में 11.4 डिग्री और उज्जैन में 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. उमरिया और छतरपुर के नौगांव में पारा 8.4 डिग्री, रीवा में 8.9 डिग्री और शिवपुरी में 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. बालाघाट के मलाजखंड में तापमान 9.8 डिग्री, मंडला में 10.1 डिग्री, बैतूल और छिंदवाड़ा में 10.2 डिग्री तथा दतिया में 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में रात और सुबह के समय तेज ठंड महसूस की जा रही है. तापमान में लगातार गिरावट से आम लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है और मौसम विभाग आने वाले दिनों में और भी गिरावट की संभावना जता रहा है. मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि आसमान एक दम साफ और आसपास के राज्यों में भी ठंड बढ़ने से प्रदेश में रात का तापमान सामान्य से काफी कम बना हुआ है. दो दिन बाद हवाओं का रुख बदलकर पूर्वी होने से ठंड से कुछ राहत मिलने के आसार हैं.

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Leave a Comment