Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
SPORTS

सिरसा: आईपीएल में खेलेंगे शाह सतनाम जी क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ी कनिष्क चौहान

खिलाड़ी कनिष्क चौहान।

सिरसा, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । शाह सतनाम जी क्रिकेट एकेडमी सिरसा के खिलाड़ी कनिष्क चौहान को आरसीबी ने आईपीएल-26 के लिए 30 लाख रुपए के बेस प्राइज में खरीदा है। क्रिकेटर कनिष्क के एशिया कप अंडर-19 के बाद आईपीएल-26 में चयन से जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है। अबुधाबी में हुई मिनी नीलामी में अपने चयन के बाद पहली बार कनिष्क आईपीएल का हिस्सा बनेंगे और विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलेंगे। कनिष्क चौहान को जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. वेद बैनीवाल सहित शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थानों ने बधाई दी है।

उल्लेखनीय है कि कनिष्क चौहान दुबई में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम में खेल रहे है, पिछले दिनों पाकिस्तान के खिलाफ लीग मैच में बल्ले से 46 रन और गेंदबाजी में 3 विकेट झटककर प्लेयर ऑफ द् मैच रहे थे। शाह सतनाम जी क्रिकेट एकेडमी, सिरसा टीम के कोच जसकरण सिंह सिद्धू ने बुधवार को बताया कि अबूधाबी (यूएई) में आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन हुई है, जिसमें 1390 खिलाडिय़ों (नेशनल और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी) ने रजिस्ट्रेशन कराया था और 359 खिलाडय़ों को शॉर्टलिस्ट किया गया था।

शॉर्टलिस्ट किए गए कुल 359 खिलाडिय़ों में से 247 भारतीय खिलाड़ी और 112 विदेशी खिलाड़ी थे। इनमें से युवा ऑलराउंडर कनिष्क चौहान को आरसीबी ने 30 लाख रुपए के बेस प्राइज पर अपने पाले में लिया है। ज्ञातव्य है कि कनिष्क मौजूदा समय में शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज, सिरसा में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है और वह पिछले 10 वर्षों से शाह सतनाम जी क्रिकेट एकेडमी, सिरसा में खेल रहे हैं।

युवा ऑलराउंडर कनिष्क चौहान पिछले काफी समय से भारत की अंडर-19 टीम में खेल रहे हैं। वह पिछले दिनों इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में भारत की अंडर-19 टीम की ओर से खेले, जिसमें अंडर-19 यूथ वनडे शृंखला खेली गई, भारत ने इंग्लैंड को 3-2 से वनडे शृंखला में पराजित किया। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया में खेली गई वनडे शृंखला भारत ने 3-0 से अपने नाम की। दोनों शृंखलाओं में कनिष्क ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। इसके बाद आईडीएफसी फर्स्ट बैंक अंडर-19 त्रिकोणीय सीरीज में चुने गए, उसमें भी भारत ने विजयी परचम लहराया था।

—————

(Udaipur Kiran) / Dinesh Chand Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *